गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बंगाल में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या

जयगांव : भारत-भूटान सीमा पर पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार जिले के जयगांव में एक दुखद घटना में नाबालिग बच्ची का शव बरामद हुआ है जिसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने इस मामले में अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
एसडीपीओ प्रसान्ता देबनाथ ने मंगलवार को बताया कि बच्ची का शव झाड़ियों में मिला और उसकी पहचान सात वर्षीय किशोरी के रूप में हुई है। बच्ची के परिवार ने उसके अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने तलाश शुरू की थी।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों की तलाश कर के आरोपी को भारत-नेपाल सीमा से आज सुबह पकड़ा गया। पकड़े गए आरोपी का नाम मोहम्मद बबलू मिया मुनीर है। पकड़े गए आरोपी के बयान से यह मालूम हुआ है कि उसके साथ दो और लोग थे। पकड़े गए बबलू मियां के वक्तव्य से उन दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है।
स्थानीय जयगांव की थाना आईसी पाल्जर भूटिया ने आक्रोश लोगों को समझा बूझकर शांत करने में सफल होते देखा गया। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
मृतक किशोरी को पोस्टमार्टम के लिए अलीपुरद्वार अस्पताल में भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के उपरांत ही इस घटना का खुलासा होने की जानकारी दी गई है।
इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया है, और वे आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे। आक्रोशित लोगों ने अंतरराष्ट्रीय सीमावर्ती क्षेत्र के दुकानों को भी बंद करवा दिया। इसके अलावा उन्होंने अंतरराष्ट्रीय सीमावर्ती क्षेत्र में चल पाल करने वाले वाहनों को भी बंद कर दिया गया था, परंतु पुलिस प्रशासन ने उसे बाद में खोल दिया।
पुलिस अधीक्षक ने कहा,“हम इस मामले में पीड़िता के परिजनों को जल्द ही न्याय और आरोपियों को कड़ी सजा दिलाएंगे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *