गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

नाबालिग को अगवा कर दुष्कर्म, इनामी गिरफ्तार

चूरू : राजस्थान में चूरू जिले में नाबालिग को अगवा कर दुष्कर्म के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को गुजरात के सूरत से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक जय यादव ने बताया कि दिनेश पुत्र पुखराज निवासी रामपुरा डाबला (थाना पीसांगन- जिला अजमेर) को सरदारशहर थाना पुलिस की टीम ने गुजरात के सूरत से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 में आरोपी दिनेश के विरुद्ध थाना सरदारशहर में नाबालिग को अगवा कर दुष्कर्म के मामले में आईपीसी की सम्बंधित धाराओं व पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज हुआ था। थाना पुलिस द्वारा कई बार आरोपी की तलाश में उसके घर एवं अन्य ठिकानों पर दबिश दी। काफी प्रयास के बाद भी पकड़ में नहीं आने से इसकी गिरफ्तारी पर ₹10 हजार का इनाम रखा गया।
उन्होंने बताया कि अपराधों की रोकथाम एवं लंबे समय से फरार अपराधियों की धर पकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस टीम का गठित आरोपी को गुजरात के सूरत से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार इनामी स्थाई वारंटी दिनेश थाना सरदारशहर में दर्ज आईटी एक्ट के मुकदमे में भी वांछित है। दोनों मामलों में आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *