मुंबई : महाराष्ट्र के वाशी में एक मॉल के शौचालय में 15 वर्षीय किशोर का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में नयी मुंबई पुलिस ने 26 वर्षीय एक ऑटोरिक्शा चालक को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि किशोर रविवार शाम को अपने दोस्तों के साथ मॉल में गया था, जहां ऑटोरिक्शा चालक ने उसे लालच देकर ग्राउंड फ्लोर के शौचालय में ले गया और उसका यौन उत्पीड़न किया।
पुलिस ने बताया कि किशोर किसी तरह वहां से भागने में कामयाब रहा और अपने परिवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने वाशी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस की टीमों ने कुछ घंटों बाद आरोपी का पता लगाने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए कार्रवाई में जुट गईं। पुलिस ने यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉस्को) अधिनियम और अन्य कानूनों के कड़े प्रावधान के तहत मामला दर्ज किया है और मामले की जांच की जा रही है।
नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
