गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

नाबालिग को छुड़ाया, आरोपी गिरफ्तार

नैनीताल : उत्तराखंड की अल्मोड़ा पुलिस ने नाबालिग लड़की को भगाकर ले जाने के आरोप में शनिवार को एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से लड़की को सुरक्षित बरामद कर लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार द्वाराहाट निवासी एक व्यक्ति की ओर से अपनी नाबालिग पुत्री के लापता होने के संबंध में द्वाराहाट पुलिस को सूचना दी गयी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) रामचंद्र राजगुरू की ओर से सीओ रानीखेत टीआर वर्मा की अगुवाई में एक टीम का गठन किया गया।
पुलिस टीम ने तत्काल नाबालिग की तलाश शुरू कर दी। सर्विलांस की मदद से उसकी लोकेशन रामनगर के कोसी बैराज के पास मिली। पुलिस ने शनिवार को मौके पर छापा मारकर अजय सैनी निवासी चिल्किया, रामनगर, नैनीताल के कब्जे से नाबालिग को सुरक्षित बरामद कर लिया। आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ तथ्यों के आधार पर द्वाराहाट थाना में यौन शोषण संरक्षण अधिनियम (पोक्सो) के तहत अभियोग पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *