गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बदमाशों ने दो कारों को आग लगाकर किया नष्ट

भरतपुर : राजस्थान के भरतपुर संभाग में सवाईमाधोपुर के मलारना डूंगर में आयोजित अपने परिवार के विवाह समारोह में शरीक होने के लिए कोटा से आये लोगो की दो लग्जरी कारों में बदमाशों द्वारा आग लगा कर फूंक डालने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गत देर रात करीब 2.30 बजे इस आगजनी की वारदात में क्रेटा और ब्रिजा कार जलकर नष्ट हो गई। हालांकि दोनों कारो में लगी भीषण आग पर काबू पाने के लिए लोगो ने ट्यूबवेल से मोटर चला कर आग को बुझाने के काफी प्रयास भी किये लेकिन दोनों गाड़िया इस बीच जलकर खाक हो गई।
सूचना मिलने पर जाब्ते के साथ पुलिस एवं सवाई माधोपुर से एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंच हालात का जायजा लेकर साक्ष्य जुटाए है। बताया गया कि मोहम्मद अकरम एवं मोहम्मद अमान खान निवासी संजय नगर कोटा अपने परिवार के साथ मलारना डूंगर शादी समारोह में आए हुए थे। उन्होंने मलारना डूंगर में स्थित अपने मकान के बाहर अपनी क्रेटा और ब्रिजा कार दोनों को खड़ा किया था। पुलिस आरोपियों की पहचान को लेकर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल कर बदमाशों की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *