गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जौनपुर में बदमाशों ने की एक व्यक्ति को गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

जौनपुर : उत्तरप्रदेश के जौनपुर जिले में रामपुर थाना क्षेत्र के पचुरुखी गांव में अज्ञात बदमाशों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से घटना में प्रयुक्त रिवाल्वर को बरामद कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक डॉ अजयपाल शर्मा ने बताया कि जिले में रामपुर थाना क्षेत्र के पचरुखी जमालपुर गांव में गुरुवार रात सोते समय निवासी रामजीत पटेल (45) की संदिग्ध परिस्थितियों में अज्ञात लोगों ने उसकी कनपटी पर गोली मारकर हत्या कर दी। रामजीत की पत्नी चंद्रावती तड़के तीन बजे घटनास्थल से 50 मीटर दूर नित्य क्रिया के लिए पुश्तैनी घर चली गई थी। थोड़ी देर बाद जब वह घर वापस आई तो चारपाई पर पति का शव खून से लथपथ हाल में मिला। उन्होंने कहा कि मृतक रामजीत का भतीजा विनोद पटेल उससे प्रेम प्रसंग को लेकर रंजिश रखता था जिसकी वजह से उसने एक रिवाल्वर खरीद कर उसकी हत्या कर दी।
पुलिस ने आरोपी विनोद पटेल को गिरफ्तार कर उसके निशान देही से घटना में प्रयुक्त रिवाल्वर को बरामद कर दिया है। मृतक की पत्नी ने रामजीत की हालत देखकर घबरा गई और वह परिजनों को बताने के लिए वापस घर चली गई। घर से सभी परिजन जब मौके पर पहुंचे।
इसी बीच किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी और मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाज के लिए युवक को रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया और शव को शवगृह में रखवाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *