गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मिश्र ने किया गौ धन संरक्षण का आह्वान

जयपुर : कलराज मिश्र ने वनौषधियों के संरक्षण के साथ ही जैविक फसल उत्पादन, वनों के संरक्षण और पारिस्थितिकी संतुलन के लिए कार्य करने का आह्वान किया हैं। मिश्र सोमवार को जयपुर स्थित पिंजरापोल गौशाला स्थित वैदिक वन औषधीय पौध केन्द्र पहुंचे। उन्होंने वहां गौ माता की पूजा कर गौ सेवा के लिए किए जा रहे कार्यों, दुर्लभ औषधियों पौधों के बारे में जानकारी प्राप्त की। पिंजरापोल गौशाला में उन्होंने प्राचीन श्री काल भैरव मंदिर में भी दर्शन कर पूजा अर्चना कर सबके मंगल की कामना की।
राज्यपाल ने गौशाला में गौ-माता की विभिन्न प्रजातियों और गौ-उत्पादों के निर्यात के लिए किए जा रहे कार्यों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने गौ माता के गोबर से बनी लकड़ी, अन्य उत्पादों का उपयोग करने और गौ-धन संरक्षण के लिए सबको मिलकर प्रयास करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि गौ-माता हमारा पोषण करती है।

गौ धन संरक्षण हम सभी का दायित्व है। इससे पहले उन्होंने वहां महिला स्वयंसमूह की गतिविधियों और उत्पादों का भी अवलोकन किया। मिश्र के गौशाला पहुंचने पर अखिल भारतीय गौशाला सहयोग परिषद के अन्तर्राष्ट्रीय संयोजक डाॅ. अतुल गुप्ता ने उनका स्वागत किया। उन्होंने गौशाला के तहत किए जा रहे कार्यों के बारे में उन्हें जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *