गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

लापता छात्रा 10 घंटे बाद जंगल से बरामद

बागपत : उत्तर प्रदेश में बागपत के सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र से रहस्यमयी तरीके से लापता हुई छात्रा को पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाकर मात्र 10 घंटे में ही ढूढ़ निकाला। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के ग्वालीखेड़ा गांव स्थित एक इंटर कालेज के पास से कक्षा नौ की 15 वर्षीय एक नाबालिग छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई।

छात्रा के अचानक लापता होने की सूचना से परिजन परेशान हो गये और तुरंत ही पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आसपास के जंगलों में सर्च अभियान शुरू किया। डॉग स्क्वायड की भी मदद छात्रा की तलाश को ली गई।
श्री जादौन ने बताया कि लापता लडकी को लगभग शाम 6ः30 बजे जंगल से सकुशल बरामद कर लिया गया। उससे पहले जंगल से ही छात्रा का बैग भी बरामद कर लिया गया था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि छात्रा को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया। गुरुवार को न्यायालय में उसके बयान दर्ज कराए जाएंगे। पुलिस अधीक्षक ने बरामद करने वाली पुलिस टीम को प्रशस्ति पत्र के साथ 25 हजार रुपये के पुरस्कार की घोषणा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *