गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

खेत में मिला लापता महिला का शव

परिजनों ने लगाया गैंगरेप कर हत्या का आरोप

शामली : उत्तर प्रदेश में शामली जिले में एक गांव से लापता हुयी महिला का शव शनिवार को एक खेत से बरामद हुआ। इसकी सूचना मिलने पर मृतका के परिजन मौके पर पहुंचे तथा पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। वहीं परिजनों ने गांव के ही चार लोगों पर महिला से गैंगरेप के बाद हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इनमें से दो ग्रामीणों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरु कर दी है।
पुलिस ने बताया कि सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव काबडौत निवासी महिला गीता शुक्रवार की दोपहर किसी काम से घर से निकली थी। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटी। जब महिला रात तक भी घर नहीं पहुंची तो परिजनों को चिंता हुई, उन्होंने महिला की रातभर तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। शनिवार को सुबह जब कुछ ग्रामीण खेतों पर जा रहे थे, तभी उन्हें एक खेत में महिला का शव नजर आया।

ग्रामीणों की सूचना पर मृतका के परिजन भी मौके पर पहुंच गए तथा उसकी शिनाख्त की। परिजनों व ग्रामीणों की सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची तथा मामले की जानकारी ली। परिजनों ने गांव के ही चार लोगों पर महिला को खेत पर चारा कटवाने की बात कहकर अपने साथ ले जाने तथा उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाते कोतवाली पुलिस को तहरीर दी।। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं एएसपी ओपी सिंह व सीओ सिटी बिजेन्द्र सिंह भडाना ने भी मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *