गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सोना, चांदी में मिश्रित रंगत

इंदौर : सप्ताहांत सोना तथा चांदी में घटबढ़ दर्ज की गई। इस दौरान सोना 200 रुपये सस्ता तथा चांदी 400 रुपये महंगी बिकी।
कारोबार की शुरुआत में सोना 61600 रुपये पर खुलने के बाद शनिवार के दिन 61400 रुपये प्रति दस ग्राम होकर थमा। चांदी में व्यापार की शुरुआत 71300 रुपये पर हुई वहीं शनिवार के दिन 71700 रुपये बिकी। कामकाज में सोना ऊंचे में 61650 नीचे में 61200 रुपये प्रति 10 ग्राम बिका। व्यापार में चांदी ऊपर में 71800 तथा नीचे 71000 रुपये प्रति किलोग्राम बिकी। चांदी सिक्का पूछपरख से मजबूत बताया गया। विदेशी बाजार में सोना 1947 डॉलर तथा चांदी 2371 सेन्ट प्रति औंस बिकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *