गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मिट्टी में मिला विधायक अब्बास अंसारी का मकान

मऊ : उत्तर प्रदेश की कासगंज जेल में निरूद्ध मऊ जिले के सदर विधायक अब्बास अंसारी का मकान शुक्रवार को जिला प्रशासन के निर्देश पर बुलडोजर लगा कर ध्वस्त कराया गया। दक्षिणटोला थाना क्षेत्र के जहांगीराबाद क्षेत्र में बाहुबली मुख्तार अंसारी के बेटे व सदर विधायक अब्बास अंसारी और उमर अंसारी के नाम से दो मंजिला मकान को सिटी मजिस्ट्रेट की अदालत ने अवैध घोषित करते हुए ध्वस्तीकरण का आदेश दिया था।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि निचली अदालत के फैसले के खिलाफ बाहुबली मुख्तार अंसारी के बेटों ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की जहां से उनकी फाइल को दोबारा जिलाधिकारी कोर्ट मऊ को भेज दी गई। जिलाधिकारी के द्वारा ध्वस्तीकरण का आदेश दिए जाने पर शुक्रवार को उक्त मकान का ध्वस्तीकरण शुरू करा दिया गया। मकान की अनुमानित कीमत सवा करोड़ रूपये बतायी जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *