भीलवाड़ा : राजस्थान में भीलवाडा के विधायक विट्ठलशंकर अवस्थी ने भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि नगर विकास न्यास शहर की जमीनें बेचकर पैराफेरी क्षेत्र मांडल में करोड़ों रुपए खर्च कर रही है जबकि शहर में यूआईटी कॉलोनी के वाशिन्दे पीने के पानी, सड़क और बिजली के लिए तरस रहे है। अगर एक महीने में व्यवस्थाएं नहीं सुधरी तो भाजपा नगर विकास न्यास का बेमियादी समय के लिए घेराव करेगी।
विधायक विट्ठलशंकर अवस्थी के नेतृत्व में आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक ज्ञापन कार्यवाहक सचिव रजनी माधीवाल को दिया है। जिसमें कहा गया है कि यूआईटी द्वारा बसाई गई कॉलोनियों में पीने के पानी की खासी समस्या है। नेहरू विहार कॉलोनी के लोग तो एक-एक बूंद पानी के लिए तरस रहे है। यूआईटी की कॉलोनियों में नालियां, सड़कें और बिजली की समस्याएं है।
विधायक ने यूआईटी का कार्य क्षेत्र भीलवाड़ा शहर है या या मांडल में,।
उन्होंने यह आरोप लगाते हुए कहा कि भीलवाड़ा की जमीनें बेचकर यूआईटी पैसे कमा रही है और यह करोड़ों रुपए पैराफेरी के नाम पर मांडल क्षेत्र में खर्च कर रही है। उधर कार्यवाहक सचिव रजनी माधीवाल ने इस बात का खण्डन किया कि भीलवाड़ा में पट्टे बनाने में कोई दिक्कत आ रही है। उन्होंने कहा कि हम घर-घर जाकर पट्टे बांट रहे है और लोग इससे खुश है। उन्होंने यह भी कहा कि आज 450 लोगों उनके घरों के पट्टे वितरीत किये जा रहे है।
