गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

त्योहारी सीजन में मोबिक्विक का एक्स्ट्रा पर 12 प्रतिशत सालाना रिटर्न की पेशकश

नई दिल्ली : फिनटेक मोबिक्विक ने अपने फ्यूचरिस्टिक एवं फ्लेक्सिबल अल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट प्रोडक्ट ‘एक्स्ट्रा’ को लॉन्च करने का ऐलान किया है। कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि इससे करोड़ों फोन पर आसानी से वित्तीय सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। जीरो लॉक-इन, रोजाना क्रेडिट होने वाले ब्याज, 12 प्रतिशत सालाना की दर और 1000 रुपये के न्यूनतम डिपोजिट के साथ एक्स्ट्रा में ऐसी कई खूबियां हैं, जो नई पीढ़ी की निवेश की जरूरतों के अनुरूप हैं। यूजर फ्रेंडली मोबिक्विक ऐप पर उपलब्ध एक्स्ट्रा का लक्ष्य डिजिटल को अपनाने वाले युवाओं के लिए निवेश का नया पैटर्न तैयार करना है।
मोबिक्विक ने कई ऐसे प्रोडक्ट लॉन्च किए हैं, जो इंडस्ट्री में अपनी तरह के पहले प्रोडक्ट हैं। एक्स्ट्रा भी इसी कड़ी में एक और प्रोडक्ट है। मोबिक्विक के सीईओ, फाइनेंशियल सर्विसेज मुकुल सक्सेना ने कहा, “90 प्रतिशत भारतीयों के पास सही फाइनेंशियल प्रोडक्ट तक पहुंच नहीं है या फिर उन्हें यह पता नहीं कि अपनी बचत को कैसे बढ़ाया जाए। एक्स्ट्रा को सभी भारतीयों की बचत को बढ़ाने और उन्हें सर्वाधिक संभावित ब्याज देने के लिए बनाया गया है।

एक्स्ट्रा सुपर फ्लेक्सिबल प्रोडक्ट है। इसकी मदद से छोटी या बड़ी अवधि के लिए निवेश किया जा सकता है। उदाहरण के तौर पर, यदि किसी निवेशक ने महीने की शुरुआत में निवेश किया। अब उसके निवेश पर रोजाना ब्याज जुड़ेगा। अगर महीने की 16 तारीख को किसी जरूरत के लिए उसने अपना पैसा निकाल लिया, तब भी उसे उस राशि पर 0.5 प्रतिशत का ब्याज मिल जाएगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *