गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मोबाइल लूट का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार

दिल्ली : राजधानी दिल्ली के वेलकम थाना क्षेत्र में पुलिस ने मोबाइल लूट की एक घटना का खुलासा करते हुये लूट के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लूटा गया मोबाइल बरामद कर लिया। इस मामले में शामिल एक नाबालिग आरोपी को निरुद्ध किया गया है। वेलकम थाना पुलिस ने एक विज्ञप्ति में बताया कि गत 3 मई को एक स्थानीय निवासी से मोबाइल लूट लिये जाने और शोर मचाने पर उस पर ब्लेड से हमला करने का मामला दर्ज किया गया था। जांच में सामने आया कि इस घटना में तीन लोग शामिल थे और हड़बड़ी में उनकी स्कूटी फिसल गयी और वे उसे वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गये।
जांच में यह भी सामने आया कि स्कूटी थाना कृष्णा नगर, दिल्ली से चुरायी गयी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुये इस पूरे प्रकरण की तफ्तीश के लिए एक पुलिस दल का गठन किया गया। टीम ने इस तरह का काम करने वाले लोगों की जानकारी जुटायी गयी और इस जानकारी के आधार पर उत्तर पूर्व, दिल्ली के क्षेत्र में छापे मारे गए और आरोपी साबिर ( पोला ) आयु 20 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया गया एवं उसके कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया । आरोपी साबिर के खुलासे पर एक नाबालिक को भी पकड़ा गया है। दोनों ने लूट के इस मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पूछताछ के दौरान आरोपी साबिर ने बताया कि वह जगजीत नगर में रहता है जहां वह अपने नाबालिक दोस्त और सागर से मिला , ये दोनो नशे के आदी है इन तीनों ने मिलकर लूट की इस घटना को अंजाम दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *