मुंबई : अमेरिकी फेड रिजर्व के नीतिगत दरों पर आने वाले निर्णय से पहले विश्व बाजार के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर हेल्थकेयर, इंडस्ट्रियल्स, यूटिलिटीज, ऑटो, रियल्टी और सर्विसेज समेत चौदह समूहों में हुई लिवाली से आज शेयर बाजार में बढ़त रही।
बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 33.57 अंक बढ़कर 69584.60 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 19.95 अंक उठकर 20926.35 अंक पर रहा। इसी तरह बीएसई का मिडकैप 1.06 प्रतिशत उछलकर 35,842.24 अंक और स्मॉलकैप 0.73 प्रतिशत की तेजी के साथ 41,583.77 अंक हो गया। इस दौरान बीएसई में कुल 3890 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2179 लाभ जबकि 1597 नुकसान में रहे वहीं 114 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ़्टी की 31 कंपनियों में तेजी जबकि 19 में गिरावट रही।
बीएसई के 14 समूहों में लिवाली हुई। इस दौरान कमोडिटीज़ 0.53, सीडी 0.85, एफएमसीजी 0.68, वित्तीय सेवाएं 0.16, हेल्थकेयर 1.05, इंडस्ट्रियल्स 1.00, यूटिलिटीज 1.33, ऑटो 1.17, कैपिटल गुड्स 1.23, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.45, धातु 0.62, पावर 1.25, रियल्टी 1.45 और सर्विसेज समूह के शेयरों में 1.50 प्रतिशत की तेजी रही।
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मिलाजुला रुख़ रह। ब्रिटेन का एफ़टीएसई 0.34, जर्मनी का डैक्स 0.17 और जापान का निक्केई 0.25 प्रतिशत चढ़ गया जबकि हांगकांग का हैंगसेंग 0.89 और चीन का शंघाई कम्पोजिट 1.15 प्रतिशत लुढ़क गया।
शेयर बाजार में मामूली बढ़त
