गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मोदी ने राजस्थान के साथ किया धोखा

बारां : अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर राजस्थान के साथ धोखा करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि उनकी पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से बनती नहीं है, ऐसे में राजस्थान की जनता के साथ धोखा क्यों किया जा रहा है। गहलोत सोमवार को यहां कांग्रेस के पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) जन जनागरण अभियान के शुरुआत के अवसर पर जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इनकी श्रीमती राजे से बनती नहीं है और यह इनका घरेलू मामला है, हम इसमें कुछ नहीं कहना चाहते हैं लेकिन इनका गुस्सा श्रीमती राजे पर है तो फिर राजस्थान की जनता से धोखा क्यों किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना घोषित क्यों नहीं कर रही है जबकि इससे हजारों हैक्टेयर में सिंचाई एवं तेरह जिलों के लोगों को पीने का पानी मिलेगा।
उन्होंने कहा कि यह परियोजना तो श्रीमती राजे के समय बनी है और इसके बाद श्री मोदी द्वारा इसे राष्ट्रीय दर्जा दिए जाने का वादा करने के बाद भी इसे राष्ट्रीय परियोजना घोषित नहीं की जा रही है। जब देश में 16 परियोजनाएं राष्ट्रीय परियोजना बन चुकी है तो सत्रहवीं क्यों नहीं बन सकती है लेकिन नहीं बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान से 25 सांसद दिए गए लेकिन ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना नहीं बनाया गया। उन्होंने कहा कि राजस्थान में शानदार काम हुआ। कर्जामाफी, स्वास्थ्य के अधिकार का कानून बनाकर दिया गया है।
मनरेगा शहर, इंदिरा रसोई योजना सहित कई ऐतिहासिक काम किए गए जिनकी घर घर में चर्चा हैं। उन्होंने केन्द्र सरकार पर ईडी, इनकम टैक्स जैसी संस्थाओं का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इससे लोकतंत्र को खतरा है और न्यायपालिका दबाव में हैं। देश किस दिशा में जा रहा है, सबको सोचने की जरुरत है। गहलोत ने अपील करते हुए आह्वान किया कि यहां बहुत सारे लोग आये हुए हैं और इन्हें इस बार इतिहास बनाया जाना चाहिए।

उन्होंने नारा दिया “काम किया दिल से, कांग्रेस फिर से।” उन्होंने कहा कि प्रदेश में बुजुर्गों को पेंशन, किसानों एवं महिलाओं सहित सभी वर्ग के लिए काम किया गया और कोई कसर नहीं छोड़ी गई है जबकि प्रदेश में भाजपा सरकार आई तो रिफायनरी का काम बंद कर दिया गया। जयपुर मेट्रो एवं हरिदेव जोशी यूनिवर्सिटी को बंद कर दिया गया। ऐसे योजनाएं बंद कर लोगों को नौकरी मिली हुई थी उसे ही छीन लिया गया। उन्होंने कहा कि अगर वादा करो तो उस पर खरा भी उतरना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *