गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मोदी ने चलायी 5जी तकनीक से जुड़ी कार

नयी दिल्ली : देश में शनिवार को 5जी मोबाइल सेवाओं के शुभारंभ के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजधानी में बैठकर यूरोप में मौजूद कार का संचालन किया। श्री मोदी ने भारतीय मोबाइल सम्मेलन (आईएमसी) के छठे संस्करण के उद्घाटन के बाद एक कार का रिमोट टेस्ट किया जो यूरोप में मौजूद थी। यह कार 5जी तकनीक से जुड़ी थी और इसे यहां से नियंत्रित किया जा रहा था।
प्रधानमंत्री ने एरिक्सन कंपनी के बूथ पर पहुंचकर स्वीडन में मौजूद कार को चलाया। यह कार 5जी तकनीक के जरिए दिल्ली में मौजूद इसके कंट्रोल से जुड़ी थी। प्रधानमंत्री जिस प्रकार स्टेयरिंग और अन्य कंट्रोल चला रहा थे, कार उसी तरह से स्वीडन में चल रही थी जिसे स्पष्ट तौर पर एक बड़ी स्क्रीन पर देखा जा रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *