गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मोदी ने विकसित भारत बनाने का सपना पूरा किया

अलवर : दीया कुमारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दस साल तक कड़े फैसले लिए है और भव्य राम मंदिर बनकर तैयार हुआ। दिया कुमारी ने शुक्रवार को यहां अंबेडकर नगर स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यालय पर मीडिया सेंटर का उद्घाटन किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं और महिला मोर्चा से संवाद किया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत बनाने का सपना प्रधानमंत्री ने पूरा किया है।

भारत को सोने की चिड़िया बनाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में भारत आर्थिक शक्ति के रूप में उभरा है और पांचवी बड़ी ताकत है। तीसरे कार्यकाल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इसको तीसरे नंबर पर लाने में प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि अलवर की जनता भाग्यशाली है। ऐसा भाजपा का प्रत्याशी भूपेन्द्र यादव उनको मिले हैं।
उन्होंने कहा कि भजनलाल सरकार और मध्य प्रदेश सरकार के बीच इस्र्टन राजस्थान कैनाल परियोजना (ईआरसीपी) योजना का एमओयू हुआ और अब 13 जिले को पीने का पानी मिलेगा। उन्होंने कहा कि पेपर लीक को लेकर सरकार ने एसआईटी का गठन किया गया। भर्तियों में नकल को लेकर उन्होंने कहा कि इसमें काफी संख्या में गिरफ्तारियां हुयी हैं। एंटी गैंगस्टर स्कोर्ड बनाया गया है जिसमें करीब 10000 बदमाशों की गिरफ्तारी की गयी है।

सुश्री दिया कुमारी ने कहा कि भजनलाल की सरकार ने महिला सुरक्षा को लेकर महिला थाने और महिला हेल्पडेस्क खोलने का काम किया। महिला को आत्मनिर्भर बनाने का काम किया जा रहा है। इसके अलावा पेट्रोल डीजल के दामों को कम किया गया है। राजस्थान में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में अच्छा कार्य किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *