गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मोदी सरकार झूठ का पुलिंदा

लुधियाना : पंजाब में लोकसभा सीट लुधियाना से आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार अशोक पराशर ‘पप्पी’ के पक्ष में राज्य सभा सदस्य एवं आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने लुधियाना के विभिन्न हलकों में रोड शो किया।
श्री सिंह ने इस दौरान केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुये कहा कि मोदी सरकार झूठ का पुलिंदा है। उन्होंने किसानों से जो भी वादे किये, चाहे न्यूनतम समर्थन मूल्य हो या आय दोगुनी करने का वादा, सब झूठ निकला। मोदी सरकार ने 700 से ज्यादा किसानों पर अत्याचार किया। मोदी सरकार ने किसानों पर गोलियां चलवाईं। मोदी सरकार के पास सिर्फ झूठ बोलने की गारंटी है।
दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने कहा कि लुधियाना आने के बाद से हम छोटी-छोटी बैठकें कर रहे हैं। इन सभाओं में मिल रहे जनसमर्थन से पता चलता है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान जो जनहितैषी काम कर रहे हैं, वे लोगों को पसंद आ रहे हैं। लोकसभा क्षेत्र में लोग आम आदमी पार्टी को वोट देने के लिये उत्सुक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *