गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

राजीव के हत्यारों की रिहाई पर मोदी सरकार की चुप्पी निंदनीय

नई दिल्ली : कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या में शामिल लोगों की रिहाई पर मोदी सरकार की चुप्पी को निंदनीय करार देते हुए इसे आतंकवाद से समझौता बताया है। कांग्रेस महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल ने उच्चतम न्यायालय द्वारा शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री की हत्या में शामिल 6 आरोपियों को रिहा करने के फैसले को गलत बताया और कहा कि जो लोग इसे सही ठहरा रहे हैं वे आतंकवादियों का हौसला बढ़ा रहे हैं।
श्री वेणुगोपाल ने ट्वीट कर कहा,“आतंकियों के लिए कोई हमदर्दी नहीं होनी चाहिए। राजीव गांधी हत्याकांड के दोषियों की रिहाई पर मोदी सरकार की हैरान करने वाली चुप्पी निंदनीय है और यह चुप्पी आतंकवादी घटना से समझौता है। इन आतंकवादियों की रिहाई की जो लोग सराहना कर रहे हैं, वे वास्तव में पारोक्ष रूप से उनका हौसला बढ़ा रहे हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *