गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मोदी ने देश में महिलाओं के लिये बहुत काम किया है

अजमेर : दीयाकुमारी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में महिलाओं के लिये बहुत काम किया है, इसलिये महिलाओं का श्री मोदी को समर्थन है और देश और प्रधानमंत्री के लिये वोट करेंगी। सुश्री दीयाकुमारी गुरुवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी भागीरथ चौधरी के समर्थन में आयोजित ..मातृशक्ति.. सम्मेलन को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि श्री मोदी के दोनों कार्यकाल में महिलाओं के उत्थान के लिये उल्लेखनीय काम हुये हैं। महिलाओं की श्री मोदी और भाजपा के प्रति आस्था है, ऐसे में देश और राजस्थान की महिलाओं का समर्थन मिलेगा।
उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों में जो विकास हुआ, इससे पहले कभी नहीं हुआ। देश का आधारभूत ढांचा मजबूत हुआ है, जिससे श्री मोदी के तीसरे कार्यकाल में भारत विश्व की तीसरी आर्थिक शक्ति बनकर ऊभरेगा। भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में मुख्य चुनाव कार्यालय पर आयोजित मातृ शक्ति सम्मेलन में बड़ी संख्या में महिला मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *