नई दिल्ली : नरेन्द्र मोदी ने रविवार को नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद टीनुबू से मुलाकात की और द्विपक्षीय मुद्दों पर विचार विमर्श किया। बैठक के दौरान श्री टीनुबू ने प्रधानमंत्री को भारत की जी-20 की अध्यक्षता की सफलता पर बधाई दी। उन्होंने जी-20 में अफ्रीकी संघ की स्थायी सदस्यता सुनिश्चित करने और ग्लोबल साउथ के हितों को बढ़ावा देने के लिए भी प्रधानमंत्री का आभार प्रकट किया। दोनों नेताओं ने व्यापार और निवेश, रक्षा, कृषि, मोटे अनाज, वित्तीय प्रौद्योगिकी और क्षमता निर्माण सहित व्यापक द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों पर सार्थक बातचीत की।
मोदी ने की नाइजीरिया के राष्ट्रपति के साथ बैठक
PM in a bilateral meeting with the President of Nigeria, Mr. Bola Ahmed Tinubu, in New Delhi on September 10, 2023.