गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मोदी आठ को बस्तर में

जगदलपुर : नरेंद्र मोदी आगामी आठ अप्रैल को छत्तीसगढ़ के बस्तर में होने वाले प्रथम चरण के चुनाव के पहले पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगे। मोदी बस्तर के भानपुरी ब्लॉक के ग्राम आमाबाल में चुनावी सभा को संबोधित करेंगें। प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव और केबिनेट मंत्री केदार कश्यप सभा स्थल का जायजा लेने ग्राम आमाबल पहुंचे और तैयारियों की समीक्षा की।
श्री नितिन नवीन ने संवाददाताओं को बताया कि आठ अप्रैल का दिन प्रदेश सहित बस्तर के लिए ऐतिहासिक दिन होगा। जिस प्रकार विधानसभा चुनाव में बस्तर से भाजपा को आशीर्वाद मिला, लोकसभा में भी उसी प्रकार प्यार और आशीर्वाद यहां की जनता देगी। उन्होंने कहा कि ‘मोदी की गारंटी’ को देश जान रहा है और बस्तर सहित प्रदेश की सभी सीटों पर कमल खिलेगा। इसके साथ ही देश कांग्रेस मुक्त होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *