गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मोदी 11 फरवरी को झाबुआ में

शर्मा ने लिया तैयारियों का जायजा

झाबुआ : नरेंद्र मोदी के आगामी 11 फरवरी को मध्यप्रदेश के झाबुआ में ‘जनजातीय सम्मेलन’ में आगमन के पूर्व भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने आज कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। पार्टी अध्यक्ष श्री शर्मा के साथ लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह, सह प्रभारी सतीश उपाध्याय एवं पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा भी मौजूद रहे। इस दौरान श्री शर्मा ने तैयारियों को लेकर स्थल निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद सभी वरिष्ठ नेताओं ने तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक को संबोधित किया। इस अवसर पर मंत्री निर्मला भूरिया, नागर सिंह चौहान, सांसद जीएस डामोर भी उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने आज ही झाबुआ लोकसभा चुनाव कार्यालय का शुभारंभ भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *