गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

नए भारत के शिल्पी हैं मोदी

लखनऊ : योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नई भाजपा के ही नहीं, नए भारत के भी शिल्पी हैं।
योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 18 करोड़ कार्यकर्ताओं वाली दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा ने अपने सांगठनिक विकास के साथ ही देश के विकास को भी गति दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। भाजपा जो कहती है वो करती है।
लोकभवन में वरिष्ठ पत्रकार अजय कुमार सिंह की पुस्तक ‘नई भाजपा के शिल्पकार’ के विमोचन कार्यक्रम को संबोधित करते हुये योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा ही देश की इकलौती पार्टी है जो कहती है देश पहले, फिर पार्टी, उसके बार परिवार और अंत में खुद के हित को रखना चाहिए। श्री मोदी के नेतृत्व में नई भाजपा और देश का स्वर्णिम काल चल रहा है।
उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जो कहा वो सब करके दिखाया है। पीएम जनधन योजना, जीएसटी, तीन तलाक पर कानून, अनुच्छेद 370 हटाने, सर्जिकल स्ट्राइक, गलवान में चीन को जवाब देना और नारी शक्ति वंदन अधिनियम इसके बड़े उदाहरण हैं। इतना ही नहीं देश की गौरव गाथा लिखने की शुरुआत करने वाले वर्तमान भारत देश के शिल्पी सरदार वल्लभ भाई पटेल की दुनिया की सबसे बड़ी प्रतिमा को स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के रूप में गुजरात में स्थापित किया गया है।
योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का नारा सबका साथ, सबका विकास केवल नारा नहीं है। भारत की हकीकत बन चुका। आज शासन की सभी योजनाएं बिना भेदभाव के लोगों तक पहुंच रही हैं। उन्होने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में पार्टी की भूमिका क्या होनी चाहिए पिछले 9-10 वर्षों के अंदर दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा के रूप में आज हम सभी के सामने है।

यह वह पार्टी है जो अपने संस्थापकों के मूल्यों को अंगीकार करते हुए गरीब कल्याण में जुटी हुई है। कार्यक्रम में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा, एमएसएमई मंत्री राकेश कुमार सचान, उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय, औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नंदी और अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *