गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

भ्रष्टाचारियों से पाई पाई वसूलने की गारंटी हैं ‘मोदी’

लखनऊ : भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की भ्रष्टाचारियों से पाई-पाई वसूलने की गारन्टी है। चौधरी ने कहा कि कांग्रेस-सपा-बसपा सहित तमाम विपक्षी दलों की सरकारों के समय गरीबों के लिए बनने वाली योजनाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाती थी। विपक्षी दलों ने अपनी सरकार के समय गरीबी हटाओ का नारा दिया और गरीबों के हक मारकर खुद अमीर बनते रहे। आज भी कांग्रेसियों के घरों से नोटों के अम्बार निकल रहे हैं लेकिन पीएम मोदी की भ्रष्टाचारियों से पाई-पाई वसूलने की गारन्टी है।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने लखनऊ के फैजुल्लागंज तृतीय वार्ड में विकसित भारत संकल्प यात्रा में भाजपा सरकारों की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थिओं का सम्मान करते हुए स्थानीय नागरिकों को संबोधित किया। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष त्रयम्बक त्रिपाठी, प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंश, महापौर सुषमा खर्कवाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी तथा भाजपा नेता नीरज सिंह उपस्थित रहे।
चौधरी ने कहा कि भाजपा के अन्त्योदय दर्शन में गरीब, वंचित, शोषित वर्ग के आर्थिक, सामाजिक व राजनैतिक उत्थान से समृद्ध भारत का संकल्प निहित है। प्रधानमंत्री मोदी गारंटी के साथ आवास, शुद्ध पेयजल, निःशुल्क राशन, शौचालय, चिकित्सा के साथ शिक्षा व सुरक्षा से गरीबों की समृद्धि व खुशहाली के लिए काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा आत्मनिर्भर भारत का संदेश है जिसमें सभी देशवासियों की आत्मनिर्भरता समाहित है। उन्होंने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है, जिसके लिए समाज के सभी वर्गों को साथ चलना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *