गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मोदी ने वर्चुअली संकल्प सप्ताह का किया शुभारंभ

कुशीनगर : उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में ‘सबकी आकांक्षाएं, सबका विकास’ आकांक्षी ब्लाक कार्यक्रम के तहत संकल्प सप्ताह का शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने चैंपियंस आफ चेंज पोर्टल का बटन दबाकर उद्घाटन किया। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में भारत मंडपम नयी दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया।

जिसे सांसद विजय कुमार दुबे, कसया विधायक पीएन पाठक, जिलाध्यक्ष भाजपा दुर्गेश राय, हाटा विधायक प्रतिनिधि के रूप में ब्लॉक प्रमुख सुधीर राव, अतिथियों ने देखा। कार्यक्रम उपरांत मुख्यमंत्री आवास योजना अंतर्गत स्वीकृति पत्र,/चाभी वितरण, बाल विकास विभाग द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाली दो आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों को प्रमाण पत्र, आयुष्मान कार्ड योजना,के दो लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, कन्या सुमंगला योजना के दो लाभार्थियों स्वीकृति पत्र का वितरण किया गया।
भारत मंडपम में आयोजित सबकी आकांक्षाएं, सबका विकास संकल्प सप्ताह का शुभारंभ करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने जनपद बरेली के आकांक्षात्मक ब्लॉक शाहपुर बहेड़ी के कंपोजिट विद्यालय की शिक्षिका रंजना अग्रवाल से वर्चुअल माध्यम से वार्ता की। जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले के आकांक्षात्मक ब्लॉक मनकोट के पशुधन अधिकारी डॉ. साजिद अहमद और मेघालय के ब्लॉक रेशुबेलपुरा के निवासियों एवं संगीत समूह के प्रतिनिधियों से वार्ता की। सभी का उत्साहवर्धन किया व जानकारी प्राप्त की।
प्रधानमंत्री ने मेघालय के ब्लॉक रेशुबेलपुरा के समूह से कहा कि वह संगीत के माध्यम से ग्रामीण विकास की योजनाओं का प्रचार प्रसार करें। उन्होंने कहा कि मेघालय के घर-घर में संगीत होता है। उन्होंने कहा कि मेघालय का काजू और हल्दी प्रसिद्ध है। मोदी ने कहा कि यह कार्यक्रम जी-20 सम्मिट से कम नहीं है। सरकार संकल्प से सिद्धि की ओर अग्रसर है।
कुशीनगर सांसद दुबे ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि आकांक्षात्मक लाभ को कैसे मॉडल के रूप में विकसित किया जाए क्या इससे संपूर्ण उत्तर प्रदेश का विकास हो पाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के अवसर पर कहा गया था कि 75 जनपदों के अमृत सरोवरों का उद्धार करेंगे, आज उसका परिणाम हम सबके सामने है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकासखंड विशुनपुरा को प्रथम स्थान पाकर सभी योजनाओं से परी पूर्ण करने की कार्यवाही अंतिम दौर में है उसी से प्रेरणा लेकर अन्य विकास खण्डों को भी विकास की ऊंचाई पर ले जाने का कार्य किया जाए।उन्होंने कहा कि जब तक गांव का विकास नहीं होगा तब तक देश अगली पंक्ति में खड़ा नहीं हो सकता। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष दुर्गेश राय ने कहा कि सरकार की सभी योजनाओं में जन भागीदारी आवश्यक है जनमानस की अपेक्षाएं पूर्ण करने में सबका साथ सबका विश्वास सबका प्रयास के आधार पर कार्य करना होगा, आम जनता की भागीदारी होगी तभी हम कुछ कर पाएंगे।
विधायक कसया पीएन पाठक ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश तरक्की पथ पर अग्रसर है वहीं प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार आम आदमी के जीवन उत्थान के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने सभी सम्बन्धित अधिकारियों से निवेदन किया कि आकांक्षात्मक विकास खण्ड में शीघ्र प्रयास कर जो भी कमियां रह गई हैं उसे पूर्ण करा लिए जाएं। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, नगर पालिका परिषद पड़रौना अध्यक्ष विनय कुमार जायसवाल, ब्लॉक प्रमुख हाटा सुधीर राव, पीडी, बीएसए, डीएसओ, जिला प्रोवेशन अधिकारी, सहित अन्य अधिकारीगण व जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *