भोपाल : नरेन्द्र मोदी 14 सितम्बर गुरूवार को मध्यप्रदेश के एक दिवसीय दौरे पर आयेंगे। आधिकारिक जानकारी के अनुसार मोदी सागर जिले के बीना रिफायनरी में पेट्रोकेमिकल काम्पलेक्स और अन्य विभिन्न प्रोजेक्ट का शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री सुबह 9:50 बजे भारतीय वायुसेना के विमान से भोपाल एयरपोर्ट पर पहुँचेंगे जहाँ से वे एम.आई-17 हेलीकॉप्टर से बीना के लिये रवाना होंगे। बीना में शिलान्यास कार्यक्रम के बाद मोदी भोपाल एयरपोर्ट पर आयेंगे और भारतीय वायुसेना के विमान से छत्तीसगढ़ राज्य के रायगढ़ लिये प्रस्थान करेंगे।
