गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मोदी दो दिवसीय असम दौरे पर पहुंचे गुवाहाटी

गुवाहाटी : नरेंद्र मोदी असम के दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को ओडिशा से गुवाहाटी पहुंचे। लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और अन्य अधिकारियों ने श्री मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। असम के मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार श्री मोदी आज रात यहां राज्य अतिथि गृह में भारतीय जनता पार्टी राज्य कोर समिति के साथ बैठक भी करेंगे।
प्रधानमंत्री रविवार सुबह 11:30 बजे खानापारा मैदान में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। मोदी केंद्र और राज्य सरकार दोनों द्वारा वित्त पोषित 11,599 करोड़ रुपये की कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे। श्री मोदी ने आज ओडिशा में कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिये राज्यों का विकास जरूरी है और उनकी सरकार इस दिशा में लगातार प्रयास कर रही है।
श्री मोदी ओडिशा के संबलपुर में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करते हुए यह बात कही। इस अवसर पर उन्होंने राज्य में 68,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन किया, राष्ट्र को समर्पित किया और आधारशिला रखी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *