गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मोदी सोमवार को करेंगे अंतरराष्ट्रीय डेयरी सम्मेलन का उद्घाटन

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में पूर्वाह्न साढ़े 10 बजे इंटरनेशनल डेयरी फेडरेशन वर्ल्ड डेयरी समिट (आईडीएफ डब्ल्यूडीएस) का उद्घाटन करेंगे।
चार दिवसीय इस सम्मेलन में देश और विदेश के डेयरी उद्योग से जुड़े प्रमुख उद्यमी, विशेषज्ञ, किसान और नीति-निर्माता
शामिल होंगे। इस सम्मेलन का विषय ‘पोषण और जीविका के लिए डेयरी’ है। इसमें 50 देशों के करीब 1500 प्रतिनिधि जुटेंगे। भारत में इस तरह का सम्मेलन इससे पहले 1974 में हुआ था।
भारत में डेयरी उद्योग सहकारिता पर आधारित अपनी तरह उत्कृष्ट मॉडल है। इसके माध्यम से छोटे एवं मध्यम किसानों और खासकर महिलाओं का सशक्तीकरण करने के अवसर प्राप्त होते हैं। श्री मोदी के दृष्टिकोण के मद्देनजर डेयरी क्षेत्र की उन्नति के लिए अनेक कदम उठाये गये हैं जिससे पिछले आठ वर्षों में दुग्ध उत्पादन में 44 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी हुई है।
पूरी दुनिया के कुल दुग्ध उत्पादन का 23 प्रतिशत दूध भारत में उत्पादित होता है। देश में 21 करोड़ टन दूध का प्रतिवर्ष उत्पादन किया जाता है। इससे आठ करोड़ से अधिक डेयरी किसान लाभान्वित होते हैं। सम्मेलन में भारत के दुग्ध किसानों को वैश्विक दुग्ध उत्पादन से जुड़ी बेहतर एवं आधुनिक तकनीकों आदि की जानकारी प्राप्त हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *