शिवराज ने लिया तैयारियों का जायजा
भोपाल : नरेंद्र मोदी कल एक दिवसीय प्रवास पर मध्यप्रदेश के भोपाल आएंगे। वे यहां जंबूरी मैदान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों काे लेकर आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जंबूरी मैदान पहुंचे और कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया।
चौहान ने जम्बूरी मैदान पर मंच, बैठक व्यवस्था, पेयजल और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने जम्बूरी हेलीपेड का भी निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए की गई व्यवस्थाओं का अवलोकन करने के बाद मीडिया प्रतिनिधियों को बताया कि सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण हो गई हैं। प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए भोपाल और मध्यप्रदेश तैयार है।
मुख्यमंत्री द्वारा कार्यक्रम स्थल के निरीक्षण के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णुदत्त शर्मा, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग एवं अन्य जनप्रतिनिधि के अलावा कमिश्नर भोपाल डॉ पवन शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
