नई दिल्ली : नरेन्द्र मोदी का सात मार्च को जम्मू-कश्मीर का दौरा प्रस्तावित है। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि वर्ष 2019 में अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के बाद यह मोदी की पहली कश्मीर यात्रा होगी। प्रधानमंत्री सात मार्च को श्रीनगर में शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (एसकेआईसीसी) में एक आधिकारिक बैठक में शामिल होंगे।
पिछले सप्ताह, मोदी ने जम्मू का दौरा किया, जहां उन्होंने एक सार्वजनिक रैली को संबोधित किया। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में 32 हजार करोड़ रुपये से अधिक की कई परियोजनाओं की आधारशिला रखी और पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन का शुभारंभ किया। जम्मू-कश्मीर में एक साथ विधानसभा और संसदीय चुनावों की संभावना का आकलन करने के लिए मोदी की कश्मीर यात्रा चुनाव आयोग की यात्रा से पहले होने की उम्मीद है।
मोदी सात मार्च को कश्मीर दौरे पर
