गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मोदी 23 अप्रैल को छत्तीसगढ़ में करेंगे चुनाव प्रचार

शक्ति : नरेंद्र मोदी 23 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के शक्ति जिले में भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित आमसभा को संबोधित करेंगे। मोदी जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र की प्रत्याशी श्रीमती कमलेश जांगड़े के पक्ष में प्रचार करने हेतु आ रहे हैं। वहीं, श्री मोदी के शक्ति जिले में आगमन को लेकर भाजप भी सक्रिय हो गई है। भाजपा के जिला अध्यक्ष एवं लोकसभा संयोजक के के चंद्रा ने बताया कि श्री मोदी की विशाल जनसभा के लिए सक्ति जिले के जेठा स्थित कलेक्ट्रेट मैदान को तय कर दिया गया है।
इसके पूर्व छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राजनांदगांव लोकसभा सीट से नामांकन रैली में अपने संबोधन के दौरान श्री मोदी पर निशाना साधते हुए कांग्रेस विधायक और नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने विवादित बयान दे दिया था। श्री महंत के इसी बयान को भाजपा ने श्री मोदी के खिलाफ उकसाने वाला करार दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *