सीकर : केन्द्र सरकार ने मौजूदा गांव, ब्लॉक/उप जिला/तालुक और जिला स्तरीय उर्वरक खुदरा दुकानों को मॉडल उर्वरक खुदरा दुकानों में बदलने का निर्णय लिया है, इसे प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र” (पीएमकेएसके) नाम दिया गया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को यहां इसे राष्ट्र को समर्पित करेंगे।
मोदी सीकर दौरे के दौरान 1.25 लाख पीएमकेएसके राष्ट्र को समर्पित करेंगे जो किसानों की विभिन्न प्रकार की जरूरतों को पूरा करेंगे और कृषि-इनपुट (उर्वरक, बीज, कीटनाशक और कृषि उपकरण), मिट्टी और बीज के लिए परीक्षण सुविधाएं प्रदान करेंगे। इससे किसानों में जागरूकता पैदा होगी।
ये केन्द्र विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे और ब्लॉक/जिला स्तर के आउटलेटों पर खुदरा विक्रेताओं की नियमित क्षमता निर्माण सुनिश्चित करेंगे। यह पहल न केवल किसानों को इनपुट और सूचना तक आसान पहुंच प्रदान करेगी बल्कि कृषि क्षेत्र को भी बढ़ावा देगी। केन्द्र सरकार ने “यूरिया गोल्ड” के नाम से सल्फर लेपित यूरिया को लॉन्च करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है और श्री मोदी अपनी इस यात्रा में किसानों के हित में सकी शुरुआत करेंगे।
एससीयू भारतीय मिट्टी में सल्फर की कमी को दूर करेगा, जो एक प्रमुख सूक्ष्म पोषक तत्व है। नीम लेपित यूरिया की तुलना में एससीयू में नाइट्रोजन उपयोग दक्षता बेहतर है। इसके अलावा, एससीयू जल प्रदूषण और नमक सूचकांक में कमी सुनिश्चित करेगा, मिट्टी के संघनन से बचाएगा और फसल की गुणवत्ता और पैदावार में सुधार करेगा।
मोदी पीएमकेएसके को करेंगे राष्ट्र को समर्पित
