गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मोदी मुंबई में करेंगे रोड शो

मुंबई : महाराष्ट्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को महायुति उम्मीदवारों के समर्थन में रोड शो और चुनावी रैलियां करने आयेंगे। महाराष्ट्र में 20 मई को लोक सभा का पांचवां और आखिरी चरण का चुनाव हैं। पांचवें चरण में मुंबई के छह संसदीय क्षेत्रों में महायुति के उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं।
श्री मोदी कल शाम शक्ति प्रदर्शन के लिए मुंबई में रोड शो करेंगे जबकि 17 मई को एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। बुधवार को रोड शो के मद्देनजर मुंबई की कई सड़कें बंद रहेंगी। एलबीएस मार्ग अपराह्न दो बजे से लेकर रात दस बजे तक बंद रहेगा। साथ ही माहुल-घाटकोपर रोड पर मेघराज जंक्शन से आरबी कदम जंक्शन तक उत्तर और दक्षिण दोनों तरफ वाहनों का यातायात पूरी तरह से बंद रहेगा। मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने 14 और 15 मई को पूरे एलबीएस मार्ग और उसको जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर 100 मीटर की दूरी तक पार्किंग पर प्रतिबंध लगा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *