मोदी ओडिशा में करेंगे 8000 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास
पुरी(ओडिशा) : नरेन्द्र मोदी गुरुवार को ओडिशा में पुरी तथा हावड़ा के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस रेल को हरी झंडी दिखाने के साथ ही 8000 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे। आधिकारिक सूचना के अनुसार श्री मोदी वर्चुअल आधार पर वंदे भारत एक्सप्रेस को पुरी में जब हरी झंडी दिखाएंगे। इस दौरान पूरी में रेल मंत्री अतुल्य वैष्णव तथा केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी मौजूद रहेंगे। बंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरू होने से ओडिशा के खोरधा, कटक, जाजपुर, भद्रक, बालासोर जिलों के साथ ही पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर, पुरबा मेदिनीपुर जिलों से होते हुए हावड़ा पहुंचेगी जिससे क्षेत्र के लोगों को अत्याधुनिक रेल सुविधा का लाभ मिल सकेगा। सेवा के शुरू होने से इस क्षेत्र का आर्थिक विकास होगा पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
प्रधानमंत्री इस दौरान पुरी तथा कटक रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला भी रखेंगे। इस पुनर्विकसित योजना के तहत रेलवे की इन दोनों स्टेशनों पर रेल यात्रियों को विश्व स्तरीय शिवानी उपलब्ध कराने की योजना है। सूत्रों ने बताया कि ओडिशा में रेल नेटवर्क का 100 फीसदी विद्युतीकरण हो चुका है और प्रधानमंत्री इस दौरान इस काम की सफलता पर भी रेलकर्मियों को उनके समर्पण के लिए धन्यवाद देंगे। रेल नेटवर्क के 100 फीसदी विधुतीकरण से रेल परिचालन और रखरखाव की लागत कम होने के साथ ही कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता भी कम होगी। उन्होंने बताया कि मोदी इस दौरान संबलपुर-टिटलागढ़ रेल लाइन के दोहरीकरण,अंगुल तथा सुकिंदा के बीच एक नई ब्रॉड गेज रेल लाइन,मनोहरपुर- राउरकेला- झारसुगुड़ा-जमगा को जोड़ने वाली तीसरी लाइन तथा बिछुपाली-झरतरभा के बीच नई ब्रॉड-गेज लाइन का भी लोकार्पण करेंगे।
