गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मोदी आठ जुलाई को जाएंगे रूस, ऑस्ट्रिया

नई दिल्ली : नरेन्द्र मोदी आठ से 10 जुलाई के दौरान रूस और ऑस्ट्रिया की यात्रा पर जाएंगे। सूत्रों के अनुसार श्री मोदी आठ और नौ जुलाई को माॅस्काे में रहेंगे जहां वह रूस के राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन के साथ 23वीं भारत रूस वार्षिक शिखर बैठक में भाग लेंगे।
श्री मोदी नौ जुलाई और 10 जुलाई को ऑस्ट्रिया की राजधानी विएना में रहेंगे। बीते चार दशकों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली ऑस्ट्रिया यात्रा होगी। श्रीमती इंदिरा गांधी आखिरी भारतीय प्रधानमंत्री थीं जिन्होंने वर्ष 1983 में ऑस्ट्रिया का दौरा किया था। दोनों देश इस समय अपने द्विपक्षीय संबंधों की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं।
भारत में स्टार्टअप, हाईटेक और शिक्षा क्षेत्रों में ऑस्ट्रिया महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। अनुसंधान और विकास पर जोर देने के साथ, ऑस्ट्रिया ने उन्नत विनिर्माण, नवीकरणीय ऊर्जा और सूचना प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में स्टार्टअप्स के विकास के लिए पर्याप्त उपाय किये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *