गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मोदी शनिवार को वायनाड का दौरा करेंगे

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मूसलाधार बरसात के कारण हुए भूस्खलन से प्रभावित केरल के वायनाड का शनिवार को दौरा करेंगे जहां वह राहत और पुनर्वास कार्यों की समीक्षा करने के साथ ही इस आपदा में जीवित बचे लोगों से बातचीत भी करेंगे।
अधिकारियों ने आज यहां बताया कि श्री मोदी सुबह करीब 11 बजे कन्नूर पहुंचेंगे और फिर वह हेलीकॉप्टर से वायनाड में भूस्खलन प्रभावित इलाके का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। बचाव अभियान में शामिल टीमें उन्हें निकासी प्रयासों के बारे में जानकारी देंगी।
अधिकारियों के अनुसार प्रधानमंत्री राहत शिविर और अस्पताल का दौरा करेंगे जहां वह भूस्खलन के पीड़ित लोगों से मिलेंगे और बातचीत करेंगे। इसके बाद श्री मोदी एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे जिसमें उन्हें घटना और चल रहे राहत प्रयासों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी।
उल्लेखनीय है कि 30 जुलाई को इस क्षेत्र में हुए भूस्खलन के बाद सवा दो सौ से अधिक लोगों की मौत हो गई और कई लोग लापता हो गए। यह घटना केरल में अब तक आई सबसे बड़ी प्राकृतिक आपदाओं में से एक थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *