इंदौर : मंगुभाई पटेल ने कहा कि विकसित भारत बनाने की संकल्य यात्रा यह मोदी की गारंटी है। पटेल आज यहां जिले के ग्राम मंगलिया में विकसित भार संकल्प यात्रा कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा है कि आज हमारा देश इतिहास के ऐसे मोड़ पर खड़ा है, जहां से वह अपने सामर्थ्य से आश्वस्त होकर भविष्य की ओर तेजी से छलांग लगाने को तैयार है|
उन्होंने कहा की देश को वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प मोदी की गारंटी ही विकसित भारत संकल्प यात्रा है। हर परिवार को विकसित करने की गारंटी को आखरी व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास “विकसित भारत संकल्प यात्रा” है। उन्होंने प्रबुद्धजन का आह्वान किया है कि वे यात्रा के दौरान प्रत्येक व्यक्ति को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले इसे सुनिश्चित करने में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दे|
इस अवसर पर नगरीय विकास, आवास एवं संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट एवं सांसद, विधायक और त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि मौजूद थे| राज्यपाल ने कहा कि आज दुनिया के जितने भी विकसित देश हैं उन सभी ने एक समय ऐसे ही कालखंड में एकजुट होकर पूर्ण समर्पण से कार्य कर अपने राष्ट्र को विकसित राष्ट्र बनाया है। शासन की योजनाओं से कोई भी वंचित नहीं रहे। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान आयुष्मान योजना ने ब्रेन और हार्ट सर्जरी के महंगे उपचार को भी आम आदमी के लिए सुलभ करा दिया है।
आजीविका मिशन ने महिला सशक्तिकरण के आर्थिक आयाम के साथ ही साथ महिलाओं के सामाजिक आत्म सम्मान को भी मजबूत बनाया है। उन्होंने कहा कि स्व सहायता समूह में शामिल होने से पहले जो महिलाये घर से निकलने में भी संकोच करती थी आज अकेले यात्राएं कर रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रगति के लिए शिक्षा का होना भी अनिवार्य है। परिवार के प्रत्येक सदस्य को शिक्षा प्राप्त हो। पटेल ने विकसित भारत बनाने के संकल्प की शपथ दिलाई। आई सी वैन में विकसित भारत संकल्प यात्रा की लघु फ़िल्म का अवलोकन कर यात्रा का शुभारंभ किया।
प्रदेश के नगरीय विकास आवास एवं संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में गरीब कल्याण की जितनी योजनाएं बनी है, वह पहले कभी नहीं बनी थी। उन्होंने कहा कि आजादी से लेकर वर्ष 2014 तक देश में गरीबों की संख्या में वृद्धि ही हुई है।
जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि मोदी ने समग्र विकास का संकल्प लिया है। यह उनकी गारंटी का ही परिणाम है कि लाखों रुपए का इलाज आज निशुल्क हो रहा है। सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि विकसित भारत यात्रा संकल्प मोदी की गारंटी को पूरा करने का प्रयास है| उन्होंने कहां की जिन कार्यों की कल्पना नहीं की जा सकती थी, नरेंद्र मोदी ने उन कार्यों को जमीनी हकीकत बनाने का संकल्प लिया है।
