गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मोहन सरकार “गारंटियां” पूर्ण करने में जुटी है

पिपरिया : नरेंद्र मोदी ने आज मध्यप्रदेश की मोहन यादव सरकार की सराहना करते हुए कहा कि यह सरकार चुनाव (विधानसभा चुनाव) के दौरान दी गयीं गारंटियां पूरी करने में जुटी है। मोदी लोकसभा चुनाव के लिए नर्मदापुरम से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी दर्शन सिंह चौधरी के समर्थन में नर्मदापुरम जिले के पिपरिया में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। श्री मोदी ने कहा, “मैं मोहन जी और उनकी सरकार की भी प्रशंसा करूंगा कि वो ईमानदारी से यहां आपको दी हुयी गारंटियां पूरा करने में जुटे हैं।” इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और अन्य नेता भी मौजूद थे।
श्री मोदी इस अंचल की सराहना करना भी नहीं भूले और कहा, “अभी ज्यादा दिन नहीं हुए हैं, जब मध्यप्रदेश ने पूरे देश को चौंका दिया था और होशंगाबाद (अब नर्मदापुरम) ने तो कमाल कर दिया था। यहां से जो लहर उठी थी, वाे लहर पूरे देश में फैल चुकी है। आज देश के कोेने कोने से एक ही आवाज आ रही है- फिर एक बार मोदी सरकार।”
इसके पहले मुख्यमंत्री डॉ यादव ने अपना संक्षिप्त संबोधन दिया और श्री मोदी का प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत किया। चूंकि श्री मोदी को अन्य राज्यों में और भी सभाएं संबोधित करने जाना था, इसलिए मुख्यमंत्री ने ज्यादा वक्त नहीं लेते हुए श्री मोदी के संबोधन का मार्ग शीघ्रता से प्रशस्त किया। इसका जिक्र श्री मोदी ने अपने भाषण में भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *