भोपाल : मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना के हितग्राहियों को आज धनराशि अंतरित करने के साथ ही इस पर सवाल उठाने वाले मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के नेताओं को जवाब दिया। यादव ने हितग्राहियों को धरनाशि अंतरित करने के अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि हमारी सरकार बहन बेटियों के खातों में धनराशि भेज रही है, लेकिन कांग्रेस के लोगों के पेट में दर्द हो रहा है। वे लोग कभी कहते हैं कि सरकार धनराशि नहीं दे सकती है। जब सरकार धनराशि दे रही है, तो कहते हैं कि अगली बार नहीं दोगे।
मुख्यमंत्री ने इस तरह के सवाल उठाने वाले नेताओं को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वे अपनी बुद्धि अपने पास रखें। ऐसे नेता धनराशि देने का काम तो कर ही नहीं सकते हैं, लेकिन देने वालों पर अंगुली उठाते हैं। मुख्यमंत्री ने दृढ़ता के साथ कहा कि जिनका यह हक है, उन्हें धनराशि मिलती रहेगी। यह हम सभी लोगों के लिए खुशी की बात है।
मोहन यादव ने कांग्रेसियों को दिया जवाब
