शहडोल : मोहन यादव आज यहां जन आभार यात्रा में शामिल होंगे। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार डॉ यादव दिन में जन आभार यात्रा में शामिल होने के साथ ही जनजातीय समुदाय से जुड़ी आहार अनुदान योजना के तहत हितग्राहियों के खातों में सिंगल क्लिक के जरिए धनराशि अंतरित करेंगे। वे विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे।
