गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मोहन यादव की अनुराग सिंह ठाकुर से सौजन्य भेंट

भोपाल : मोहन यादव ने आज नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय युवा कार्यक्रम, खेल तथा सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की। आधिकारिक जानकारी में यहां बताया गया कि डॉ. यादव ने श्री ठाकुर को पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट किया। केंद्रीय मंत्री ने भी मुख्यमंत्री का पारम्परिक तरीके से हिमाचली टोपी, शॉल और पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवाओं और खेलों को अभूतपूर्व प्रोत्साहन दिया जा रहा है। मध्यप्रदेश सरकार भी इसी दिशा में आगे बढ़ रही है। आगामी 12 जनवरी को युवा दिवस के रुप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर युवाओं और खेल को जोड़ने वाले ‘खेलो इंडिया’ जैसे कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने आशा व्यक्त की कि आने वाले 5 सालों में मध्यप्रदेश सरकार खेलों की विभिन्न विधाओं में स्टेडियम और अन्य खेल अधोसंरचनाएं विकसित कर युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करेगी। केंद्रीय मंत्री ने इस संबंध में भारत सरकार द्वारा मध्यप्रदेश को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *