बड़वानी : मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के राजपुर थाना क्षेत्र में एक सहायक उपनिरीक्षक के विरुद्ध नाबालिग के साथ छेड़छाड़ का प्रकरण दर्ज किया गया है। राजपुर पुलिस सूत्रों के अनुसार सहायक उपनिरीक्षक आशीष पंडित के विरुद्ध कल रात छेड़छाड़ का प्रकरण दर्ज किया गया है। उसके विरुद्ध एक लड़की ने आरोप लगाया था कि खेत से लौटने के दौरान उसके साथ छेड़छाड़ की और उसे खेत में ले जाने का प्रयास किया। इस पर बालिका ने अपनी रक्षा के लिए आरोपी पुलिस कर्मी पर पथराव भी किया। बालिका ने शिकायत आवेदन में पुलिसकर्मी के वाहन का नंबर भी बताया।
