श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर में ताजा हिमपात के कारण श्रीनगर हवाई अड्डे पर 12 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। श्रीनगर हवाई अड्डे के निदेशक जावेद अंजुम ने मंगलवार को कहा कि खराब मौसम के कारण कई उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। उन्होंने कहा, “उड़ान रद्द होने के बारे में अपडेट बाद में साझा किया जाएगा।” मौसम विभाग ने बताया कि जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर सहित ऊंचे इलाकों के साथ-साथ मैदानी इलाकों में भी आज ताजा हिमपात हुआ।
