गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ऑस्ट्रेलिया में 20 से अधिक किशोर गिरफ्तार

कैनबरा : ऑस्ट्रेलिया में क्वींसलैंड के गोल्ड कोस्ट में किशोर अपराधियों के खिलाफ छेड़े गये अभियान में 20 से अधिक किशोरोंं को गिरफ्तार किया गया है। ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि 25 मार्च से 14 अप्रैल के बीच गोल्ड कोस्ट में एक विशेषज्ञ कार्यबल तैनात किया गया, जिसने 92 मामलों में 23 युवाओं और 12 मामलों में तीन वयस्कों को गिरफ्तार किया।
क्वींसलैंड पुलिस के अनुसार, टास्कफोर्स में राज्य पुलिस बल के विशेषज्ञ जांचकर्ता और पेशेवर युवा न्याय कार्यकर्ता शामिल हैं। ऑस्ट्रेलियाई सांख्यिकी ब्यूरो के नवीनतम आंकड़ों से पता चला है कि 2022-23 में क्वींसलैंड में 10 से 17 वर्ष की आयु के 10,878 अपराधी थे, जो पिछले वर्ष की तुलना में छह प्रतिशत अधिक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *