नयी दिल्ली : देश भर में राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 214.77 करोड़ से अधिक कोविड टीके लगाए गए हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को यहां बताया कि शनिवार सुबह सात बजे तक दो अरब 14 करोड़ 77 लाख 55 हजार 21 टीके दिये जा चुके हैं।
मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के 5,554 नये मरीज सामने आयें हैं। इनके साथ ही देश में कोरोना रोगियों की संख्या 48 हजार 850 रह गयी है। यह संक्रमित मामलों का 0.11 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 1.47 प्रतिशत हो गयी है।
मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में 6322 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल 4 करोड़ 39 लाख 13 हजार 294 रोगी कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.70 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटे में 3 लाख 76 हज़ार 855 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में कुल 88 करोड़ 90 लाख 87 हजार 642 कोविड परीक्षण किए गए हैं।
कोविड टीकाकरण में 214.77 करोड़ से अधिक टीके लगे
A woman holds a small bottle labelled with a "Coronavirus COVID-19 Vaccine" sticker and a medical syringe in this illustration taken October 30, 2020.