नयी दिल्ली : देशभर में राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 218.68 करोड़ से अधिक कोविड टीके लगाए गए हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को यहां बताया कि आज सुबह सात बजे तक दो अरब 18 करोड़ 68 लाख 45 हजार 847 टीके दिये जा चुके हैं। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के 3805 नये मरीज सामने आये हैं। इनके साथ ही देश में कोरोना रोगियों की संख्या 38 हजार 293 रह गयी है। यह संक्रमित मामलों का 0.09 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 1.29 प्रतिशत हो गयी है।
मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में 5069 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल 4 करोड़ 40 लाख 24 हजार 164 रोगी कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.73 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटे में 2 लाख 95 हज़ार 416 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में कुल 89 करोड़ 53 लाख 49 हजार 919 कोविड परीक्षण किए हैं।
कोविड टीकाकरण में 218.68 करोड़ से अधिक टीके लगे
