गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कोविड टीकाकरण में 218.93 करोड़ से अधिक टीके लगे

नयी दिल्ली : देशभर में राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 218.93 करोड़ से अधिक कोविड टीके लगाए गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को यहां बताया कि आज सुबह सात बजे तक दो अरब 18 करोड़ 93 लाख 14 हजार 422 टीके दिये जा चुके हैं।
मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के 2797 नये मरीज सामने आयें हैं। इनके साथ ही देश में कोरोना रोगियों की संख्या 29 हजार 251 रह गयी है। यह संक्रमित मामलों का 0.07 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 1.07 प्रतिशत हो गयी है। मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में 3884 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं।

अभी तक कुल 4 करोड़ 40 लाख 51 हजार 228 रोगी कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.75 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटे में दो लाख 66 हज़ार 839 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में कुल 89 करोड़ 67 लाख 48 हजार 226 कोविड परीक्षण किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *