गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कोविड टीकाकरण में 219.37 करोड़ से अधिक टीके लगे

नई दिल्ली : देश भर में राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 219.37 करोड़ से अधिक कोविड टीके लगाए गए हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने मंगलवार को यहां बताया कि सुबह सात बजे तक दो अरब 19 करोड़ 37 लाख 66 हजार 738 टीके दिये जा चुके हैं।
पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के 1542 नये मरीज सामने आयें हैं। इनके साथ ही, देश में कोरोना रोगियों की संख्या 26 हजार 449 हो गयी है। यह संक्रमित मामलों का 0.06 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 0.68 प्रतिशत हो गयी है। मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में 1919 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं।

अभी तक कुल चार करोड़ 40 लाख 77 हजार 68 रोगी कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.76 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटे में 2 लाख 27 हज़ार 207 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में कुल 89 करोड़ 89 लाख 26 हजार 887 कोविड परीक्षण किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *